शकरकंद में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते है। इसलिए शकरकंद खाने के बहुत से फायदे हैं।
- शकरकंद खाने से हड्डिया बहुत मजबूत बनती है और जोड़ो के दर्द से बहुत आराम मिलता है।
- जिन लोगो को जोड़ो में दर्द की समस्या होती है , उन्हें नियमित रूप से शकरकंद का सेवन अवश्य करना चाहिए।
- आपके हृदय के लिए भी शकरकंद का सेवन अत्यधिक फायदेमंद होता है।
- अगर आप नियमित शकरकंद खाते है तो आपको हृदय रोगों से भी पूरी तरह छुटकारा मिलता है।
- शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी तथा विटामिन सी मौजूद होता है।
- इस से हमारा शरीर कई गंभीर बीमारियों से बचा रहता है।
- शकरकंद में विटामिन A होता है इसलिए इसे खाने से आंखों की रौशनी बहुत तेज होती है और रतौंधी जैसी गंभीर समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।