नई दिल्ली: सुबह का नाश्ता बहुत महत्वपूर्ण होता है और हमे नाश्ता जरूर करना चहिये| लेकिन समस्या ये है की हम समझ नही पाते हैं की आखिर नाश्ते में लिया क्या जाए जिससे दिनभर उर्जा बनी रहे और शरीर को फायदा हो| आप नाश्ते में ये चीजे ले सकते है-
अंडे
इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो की शरीर में कार्यक्षमता को बढाने का काम करती है| आप सुबह के समय दो से तीन अन्डो का आमलेट या इर दो से तीन उबले अंडे ले| ऐसा करने से आपके शरीर को फायदा होगा क्योकि यह बहुत अच्छा नाश्ता होता है|
ओट्स
सबसे हेल्दी नाश्ते की बात नरेन् तो ओट्स ही होता है| इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बहुत अधिक होते है| आप इसे दूध में खाने की वजाय सूख खाएं जिससे अधिक फायदा होगा| एक प्लेट ओटमील आपका दिन बना सकता है और आपकी सेहत भी सही रहती है|
ब्राउन ब्रेड
अक्सर देखा जाता है की लोग सुबह नार्मल ब्रेड के साथ मक्खन खाते है जो की गलत है| आप सुबह के नाश्ते में ब्राउन ब्रेड सैंडविच या फिर ब्राउन ब्रेड के साथ पीनट बटर का इस्तेमाल करके नाश्ता करें| इससे आप दिनभर उर्जावान रहेंगे|
कॉर्न फ्लेक्स
यह आज के समय में सबसे उत्तम आहार है| इसमें प्रोटीन और फाइबर सबसे अधिक होता है| आप सुबह के समय नाश्ते में इसे लेकर खुद को एनर्जी दे सकते हैं|
केला
केले में फाइबर होता है जो की पचने में आसान होता है और साथ में ऊर्जा देता है| आप सुबह के समय दो से तीन केले खा सकते है जो की आपके लिए बेहतर नाश्ता होगा| आप इसके कुछ देर बाद एक ग्लास दूध भी ले सकते है|
यह भी पढ़ें-
सर्वाइकल का दर्द अब नहीं करेगा आपको परेशान, बस अपनाएं ये घरेलू नुस्खे