न्यू लाइफ इनविटेशनल में दूसरे स्थान पर रहे तेजस्विन

बहामास,(एजेंसी/वार्ता):भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर ने शनिवार रात यहां ग्रैंड बहामा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में न्यू लाइफ इनविटेशनल इवेंट में दूसरा स्थान हासिल किया।

बहामास के डोनाल्ड थॉमस ने 2.26 मीटर की छलांग लगाकर प्रतियोगिता जीती। थॉमस 2007 विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता हैं।राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता तेजस्विन ने 2.21 मीटर की छलांग लगाई लेकिन अपने 2.29 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड तक न पहुंच पाने के कारण उन्होंने रजत से संतोष किया।

तेजस्विन ने 2022 में बर्मिंघम में 2.22 मीटर की छलांग लगाकर राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। बहामास में कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर लेवल मीट में दूसरे स्थान पर रहकर तेजस्विन 1179 अंक हासिल करेंगे। जमैका के लुशेन विल्सन ने 2.21 मीटर की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।

-(एजेंसी/वार्ता)

यह भी पढ़े:- गर्मी के मौसम में इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए कीजिए खरबूजे का सेवन, ये सेहत के लिए फायदेमंद!