कच्चा पपीता अपने आप में बहुत फायदेमंद है| इसके ये फायदे हैं-
- विटामिन का स्त्रोत
कच्चा पपीता विटामिन का एक अच्छा स्त्रोत है| इसके सेवन से शरीर में विटामिन बी की कमी नहीं होती है|
- सुगर में
सुगर हो जाने पर इसका सेवन करने से आराम मिलता है| इसीलिए सुगर की स्थिति में इसका सेवन जरूर करें|
- वजन कम
इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है इसीलिए इसके सेवन से लम्बे समय तक भूख नहीं लगती और आपका वजन कम होता है|
- कब्ज
अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो आप रोजाना कच्चे पपीते का सेवन करें इससे मुक्ति मिलेगी|