जैतून का तेल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसके प्रयोग से आप मोटापा, बालों और स्किन से जुडी प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें विटामिन, खनिज और पोषक तत्व काफी मात्रा में होते हैं जो शरीर को चुस्त और दुरुस्त रखते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू और जैतून के तेल के मिश्रण से आप कई प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे यह मिश्रण हमारे लिए कैसे फायदेमंद है।
ऐसे करें जैतून के तेल और नींबू के रस का सेवन 8 ग्राम जैतून का तेल और 1/2 चम्मच ताजा नींबू का रस को मिक्स कर लें। इसके बाद नाश्ते से आधा घंटा पहले खाली पेट इसका सेवन करें। हफ्ते में कम से कम 3 बार इसका सेवन आपको कब्ज से लेकर जोड़ों के दर्द तक की समस्या को दूर करता है।
गलत खान पान के कारण अक्सर कब्ज जैसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। इस मिश्रण में लैक्सटिव और इन्फ्लेमेटरी के गुण काफी मात्रा में होते हैं जो गैस, पेट में कसाव और एसिड आदि से छुटकारा दिलाने में सहायक हैं।
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण काफी मात्रा में होते हैं जो जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाते हैं। इसके अलावा इसका सेवन कमर दर्द, सर्वाइकल का दर्द, गर्दन दर्द और सिरदर्द को भी दूर भगाता है।
हर रोज इसके सेवन से आप मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। अगर आपको मोटापा कम करना है तो दिन में 2 बार इसका सेवन करें।
यह भी पढ़ें:
नींद की गोली लेने से पहले जान लीजिए इन बातों को!
इन चीजों के सेवन से दूर हो जाती है खून की कमी!