इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रद्द कर दिया है। इसी के साथ बाबा बर्फानी के भक्तों को बड़ा झटका लगा है। कोरोना महामारी के चलते यह यात्रा रद्द की गई है। जम्मू और कश्मीर सरकार ने राजभवन से आदेश जारी कर इसकी सूचना दी है। जिसमे कहा गया है कि अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के निर्णय के मुताबिक़ इस साल यात्रा का आयोजन उचित नहीं होगा। साथ ही आदेश में यात्रा रद्द पर खेद भी प्रकट किया गया है।
बता दे इससे पहले अमरनाथ यात्रा 23 जून और उसके बाद 21 जुलाई से शुरू होने वाली थी। लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इसका संचालन संभव नहीं हो सका। हालांकि अमरनाथ यात्रा शुरू करने को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा था। इस दौरान रूट में भी बदलाव की योजना बनाई गई और हेलीकॉप्टर से बाबा के दर्शन कराने पर विचार हुआ। लेकिन अंततः अमरनाथ यात्रा को अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रद्द कर दिया है।
भक्तों के लिए सावन पूर्णिमा यानी तीन अगस्त तक पवित्र गुफा में सुबह-शाम की आरती चलती रहेगी। साथ ही छड़ी मुबारक समेत सभी परंपराओं का निर्वहन होगा। बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए इस महीने पवित्र गुफा में सुबह और शाम की आरती का शुभारंभ दूरदर्शन से सीधा प्रसारण किया जा रहा है।
यह भी पढ़े: कोरोना के बहाने भारत की जमीन हड़पना चाहता था चीन- अमेरिका
यह भी पढ़े: 6130 पदों पर उत्तर प्रदेश पुलिस में होंगी भर्तियां, यहां पढ़े आवश्यक जानकारी