जब आप माता-पिता बनते हैं तो आपको अपार खुशी होती है। माता-पिता बनते ही आपके कंधों पर बहुत बडी जिम्मेदारी आ जाती है। अब आप यही सोचते हैं कि आप ऐसा क्या करें, जिससे आपके बच्चे बेहतर इंसान बन सके।
इसके लिए पहले आपको भी बेहतर पैरेंट बनना होगा। तो चलिए जानते हैं बेहतर पैरेंट्स बनने के कुछ टिप्स के बारे में-
आप चाहें कितना भी व्यस्त क्यों न हो, बच्चों के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं। आप चाहें तो छुटटी के दिन कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।
अपने और अपने बच्चों के बीच कभी भी कम्युनिकेशन गैप न होने दें।
बच्चों को कोई भी बात समझाने के लिए कभी भी डांट या मार का सहारा न लें।
बल्कि आप उन्हें उनके लेवल पर जाकर कोई भी बात समझाएं ताकि वह आपकी बातों को भली-भांति समझ जाएं।
जब भी बच्चे आपसे अपने मन की कोई बात शेयर करें तो आप पहले उनके नजरिए को समझने की कोशिश करें। साथ ही कभी भी बच्चों के साथ जजमेंटल न हों।