आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति तनावग्रस्त है। कभी काम का बढ़ता बोझ तो कभी घर की परेशानियां, मनुष्य को तनावग्रस्त बना देती हैं। ऐसे में लोग अपनी समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवाईयों का सहारा लेते हैं लेकिन अगर आप चाहें तो अपने आहार में थोड़ा परिवर्तन करके भी तनाव से मुक्ति पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
तनाव को दूर करने के लिए केले का सेवन किया जा सकता है। दरअसल, स्ट्रेस में होने के कारण हमारा मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिस वजह से पोटेशियम की मात्रा में कमी आती है। इसलिए केले में मौजूद पोटेशियम शरीर में इसकी मात्रा को संतुलित करता है और स्ट्रेस से मुक्ति दिलवाता है।
वहीं चॉकलेट भी आपके मूड को बेहतर बनाते हैं। चाॅकलेट में मौजूद एंटी.ऑक्सीडेंट शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालते हैं और हमें तनाव मुक्त बनाते हैं।
इसके अतिरिक्त ऐवोकेडो भी तनाव को संतुलित करता है। इसमें विटामिन ई, विटामिन बी और पोटेशियम के साथ.साथ कई पोषक तत्व होते हैं। ये खून में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित कर तनाव दूर करते हैं।
जिंक भी तनाव को कम करने का काम करता है। आप जिंक युक्त चीजों जैसे काजू आदि का सेवन करके खुद को तनावमुक्त बना सकते हैं।