सीताफल एक बहुत ही टेस्टी और मीठा फल होता है जिसमे बहुत से औषधीय गुण पाए जाते है। इसके रोज़ाना सेवन से शरीर में पैदा कई बीमारियां झट से खत्म हो सकती है। आइये जाने इसके फायदे –
- सीताफल शरीर के वेट को बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है तो सीताफल का सेवन करें। ऐसा करने से आपको अपना अभिलषित फिगर मिल सकेगा।
2 एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी से भरपूर सीताफल शरीर की बीमारियों को खत्म करने में बहुत लाभकारी होता है। साथ ही सीताफल शरीर के इम्युन सिस्टम को भी बढ़ाता है। एक सीताफल का सेवन कर रोज़ करना चाहिए।
3 सीताफल में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की मात्रा भी अधिक पाई जाती है जिससे दिमाग को ठंडक मिलती है। इसके अलावा यह चिड़चिड़ेपन को भी समाप्त करने में लाभदायक होता है। सीताफल का प्रयोग करें ताकि आपके मस्तिष्क को शीतलता मिलती रहे।
4 अगर आप दांतो की समस्या से जूझ रहे है तो आप सीताफल का सेवन कर सकते है। ये दांतों के रोगों से छुटकारा दिलाने में बहुत अहम रोल निभाता है। सीताफल के प्रतिदिन सेवन से दांतों और मसूड़ों में होने वाले दर्द दूर हो जाता हैं।
5 सीताफल एनीमिया की कमी को दूर करने का एक बहुत अच्छा उपाय है। इसके सेवन से खून की अल्पता समाप्त हो जाती है। साथ ही यह उल्टियों की समस्या को भी दूर करता है।
6 आंखों की समस्या से परेशान लोग सीताफल का सेवन कर सकते है क्यूंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और रिबोफ्लॉविन पाए जाते है। इसके इस्तेमाल से नंबर का चश्मे भी उतर सकता है।
7 मैग्नीशियम की मात्रा सीताफल में अधिक होने की वजह से ये शरीर में पानी को बैलेंस्ड रखता है। सीताफल गठिया रोग की समस्या को दूर करने में भी लाभकारी होता है।
8 सीताफल में सोडियम और पोटासियम भरपूर मात्रा में पाए जाते जो दिल की तंदुरुस्ती बनाते है।