चिकनगुनिया और डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अनेक उपायों के बावजूद इस पर काबू पानी बहुत मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें जिन्हें अपनाकर इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।
- लहसुन
खाने में प्रयोग किया जाने वाला लहसुन भी मच्छर को भगाने में बहुत कारगार है। इसकी कलियों को खिड़की-दरवाजों के पास रखने से मच्छर घर में प्रवेश नही करते।
- नीम का तेल
नीम के तेल को रुई में गीला कर, घर की अलग-अलग जगहों पर रख दें। ऐसा करने से मच्छर घर के आस-पास भी नही आएंगे।
- तुलसी
तुलसी के आयुर्वेदिक गुणों के बारे में बचपन से ही सुनते आये हैं। कभी खांसी-जुकाम में आराम पहुंचाने वाली तुलसी, डेंगू और चिकगुनिया से लडऩे में भी कारगर है। गर्म पानी के साथ तुलसी लेने से शरीर में इम्युनिटी लेवल बढ़ता है।
- कपूर और नीम
नीम के बारे में आप ये तो जानते ही होंगे कि जहां भी नीम का पेड़ होता है, वहां कीड़े-मकोड़े भटकते भी नहीं है। इसी नीम को कपूर के साथ रख कर जलाने पर घर में बसे मच्छरों का भी खात्मा हो जाता है।
- नारियल तेल
हर घर में बालों में लगाने के लिये नारियल का तेल तो होता ही है। नारियल के तेल में कुछ बूंदे नीम के तेल की मिला लें। इसे अपने शरीर पर लगा लें, इससे आपको मच्छर नही काटेंगे।
- गिलोय
घर के आस-पास मिलने वाले गिलोय की बेल को आप आसानी से पहचान जायेंगे। गिलोय को उबाल कर उसके पानी से भाप लेने से इम्युनिटी लेवल बढ़ता है, जो रोगों से लडऩे में सहायक है। डेंगू और चिकनगुनिया के रोगियों के लिये ये बहुत फायदेमंद है इसके तने का रस प्रतिदिन पीने से प्लेटलैट्स बहुत तेजी से बढ़ते हैं।