नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार को दिए एक इंटरव्यू में मोदी ने कहा की आज तक उन्होंने एक भी सिक लीव नहीं ली। आइये जानते हैं उनकी फिटनेस का राज-
- मोदी कितने भी व्यस्त हो वो सुबह चार बजे उठकर योगा जरूर करते हैं। इससे उनका मन शांत रहता है और उर्जा मिलती है।
- मोदी हमेशा हल्का गुनगुना पानी पीते हैं जिससे उन्हें उर्जा मिलती रहती है।
- केवल तीन घंटे सोते हैं और बिस्तर में लेटते ही तीस सेकंड के अंदर उन्हें नींद आ जाती है।
- नाश्ते में मोदी पोहा, अदरक वाली गुजरती चाय, भाखरी आदि लेते हैं।
- पीएम मोदी दिन के बीच में कुछ ड्राई फ्रूट्स लेते रहते हैं जिससे उन्हें उर्जा मिलती है।
- वो कभी एक साथ नहीं खाते बल्कि थोडा थोडा करके खाते हैं।
- मोदी मैडिटेशन के साथ साथ किताबें भी पढ़ते हैं।
- सर्दियों में मोदी नाक में हल्का गर्म सरसों का तेल डालते हैं जिससे जुखाम नहीं होता।