गर्म दूध अैर गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद है, सर्दियों में खासतौर पर इसका सेवन करना चाहिए। आपको बता दें कि दूध में पाया जाने वाला कैल्शिम तथा प्रोटीन स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इससे बच्चों का विकास होता है और हड्डियां मजबूत होती है, और ये रोगों से लड़ने के लिए भी बेहद मददगार है। सर्दी के मौसम में गर्म दूध में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीने से इसके गुण दो गुना हो जाते हैं। चलिए बताते हैं इसके लाभों के बारे में…
गर्म दूध और गुड़ के फायदे
- गर्म दूध में गुड़ मिलाकर पीने से खून साफ होता है। इससे शरीर से गंदे पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
- दूध में चीनी डालकर पीने से चर्बी बढ़ती है। इसमें चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीने से वजन कंट्रोल होता है। साथ ही आपका मोटापा कम होने मे मदद करता है।
- गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से पेट में दर्द में राहत मिलती है। इससे पेट से जुडी परेशानियां दूर होगी।
- रोजाना गुड़ का छोटा-सा टुकड़ा अदरक के साथ खाने से दर्द से आराम मिलता है।
- पीरीयड्स आने पर कई औरतों को बहुत दर्द होता है। ऐेसे में गर्म दूध के साथ गुड़ डालकर पीने से दर्द से निजात मिलेगी।
- आप दिनभर काम करने के बाद थकावट से परेशान हैं तो दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से थकावट दूर होगी।
यह भी पढ़ें-
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करें इन आहारों का सेवन