हमारी सेहत के लिए सेब बेहद गुणकारी होती हैं। अगर आप सेब का छिलके सहित सेवन करेंगे तो सेहत को कई लाभ मिलेंगे। कुछ लोग सेब को छिलकर खाना पंसद करते है ।
लेकिन इससे सेब के सारे जरूरी न्यूट्रिन निकल जाते है। सेब को छिलकर खाने की बजाएं छिलके सहित सेवन करने से आपकी कई बीमारियां दूर हो सकती है और ये खाने में भी टेस्टी लगता है। चलिए जानते हैं सेब को छिलके सहित खाने से शरीर को क्या- लाभ मिलते है।
-सेब फाइबर के गुणों से भरपूर होती हैं, इसका छिलका पित्त की थैली में जमा कॉलेस्ट्रोल को कम करके आपको स्टोन प्रॉब्लम से बचाता है।
-इसका छिलका दातों में कैवटी को होने से रोकता है। इसके अलावा प्रैग्नेंसी में सेब का छिलके सहित सेवन करने से खून की कमी पूरी होती है।
-डायबिटिज की परेशानी वाले लोगों को सेब छिलके सहित खाना चाहिए। इसका ऐसे सेवन करने से शुगर कंट्रोल रहता है।
-अगर आप सेब को बिना छिले खाएंगे तो इससे ब्रेन सेल डैमेज नहीं होते है। इसके अलावा इसे ऐसे खाने से दिमाग भी तेज होता है।
-सेब का छिलका आपको आंखों में होने वाली कैटरेक्ट की रोग से बचाता है। हर रोज सेब का सेवन करने ये बीमारी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें-
यह हैं माउथ कैंसर के लक्षण, ऐसे करें इसका इलाज