सिंघाडा दही वड़ा खाने में बेहद स्वादिष्ट होता हैं, इसलिए जब भी दही वडे खाने की इच्छा हो तो आप सिंघाडा दही वडा बनाकर सर्व कर सकते है। चलिए आपको बताते हैं सिंघाडा दही वडा बनाने की विधि के बारे में…
आवश्यक सामग्री
बड़ी इलाइची – दो कूटी हुई
भुना जीरा पाउडर – एक छोटी चम्मच
हरा धनिया – एक बड़ी चम्मच (बारीक कतरा हुआ)
दही – 400 ग्राम (2 कप)
घी या तेल – दही बड़े तलने के लिए
400 ग्राम या 4-5 आलू
सिघाड़े का आटा – 50 ग्राम
सेंधा नमक – आधी छोटी चम्मच
काली मिर्च – आधी छोटी चम्मच
ऐसे बनाएं दही वडा
चलो आपको बताते हैं सिंघाडा दही वडा बनाने की विधि के बारेे में.. सर्व प्रथम आलू को धोकर उबाल लीजिए। इसके बाद आलू के छिलके उतार कर उसे कद्दूकस कर लें।
अब इसमें सिंघाड़े का आटा, स्वादानुसार सेंधा नमक, काली मिर्च, इलायची और हरी धनिया डालकर अच्छी तरह मसलकर आटे की तरह गूंथ लें। अब दही को फेंट लीजिए और उसमें भी स्वादानुसार नमक मिला लें।
अब कड़ाही में घी डाल कर गर्म कर लीजिए। गूंथे आटे की एक लोई लेकर उसे अपने हाथों से दबाकर बड़े का आकार दीजिए। अगर मिश्रण हाथ से चिपक रहा है तो पानी भीगे साफ कपड़े को हाथों में लगा लीजिए इसके बाद गोला बनाएं।
अब इसे कड़ाही में डाल दीजिए। इस ब्राउन होने तक पलट पलट कर तलें। इसे निकालने के बाद दही के मिश्रण में बड़े को डुबो दीजिए। सिंघाड़े का दही बड़ा तैयार है। इस आप धनिए की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
कितने लोगों के लिए : 3
यह भी पढ़ें-
हर रोज पीये कच्चे आम का जूस गर्मियों में और लू को कहे बाय-बाय