गर्मी के मौसम में आने वाला छोटा सा फल फालसा सेहत के लिए लाभकारी होता हैं। इसका गर्मी में सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसका सेवन करने से हमारी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। चलिए आपको बताते हैं फालसे के सेहत राज के बारे में…
-इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व काफी मात्रा में होने से ये शरीर को इंफैक्शन से दूर रखते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए तथा विटामिन सी जैसे पोषक तत्व हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं।
-फालसे का रस शरीर के लिए टॉनिक का काम करता है। ये गर्मी में होने वाली पित्त को दूर करता है और हमारी पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।
-फालसे में विटामिन सी तथा खनिज तत्वों से भरपूर मात्रा में होते हैं इसलिए फालसा के सेवन से ब्लड प्रेशर तथा कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है।
-फालसे को खाने से एनीमिया का रोग ठीक हो जाता है अौर शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है
-गर्मियों में अक्सर लू लगने से बुखार जैसे रोग हो जाते हैं। इनसे बचने के लिए इस फल का सेवन करना लाभदायक होता है।
यह भी पढ़ें-
इन ड्रिंक्स को करें ट्राई भीषण गर्मी के इस मौसम में