नई दिल्ली: टमाटर खाना सबको पसंद नहीं होता है क्योकि अधिकतर लोग इसे देखते ही नाक सिकोड़ने लगते है| लेकिन जब आप इसके हैरान करने वाले फायदे जान लेंगे तो इसका सेवन जरूर करेगे-
त्वचा के लिए
मौसम बदलते ही त्वचा की हालत बहुत खराब होने लगती है और इसमें झुर्रियां आने लगती है| लेकिन अगर आप रोजाना टमाटर का सेवन करते है तो इस समस्या से बच सकते है| इसमें पाया जाने वाला लाइकोपिन आपकी त्वचा में चमक बनाये रखता है|
हड्डियों के लिए
अगर आप चाहते है की आपके शरीर की हड्डियाँ मजबूत बने तो आपको टमाटर का सेवन करना चहिये| इससे आपके शरीर की हड्डियाँ मजबूत तो बनती है और साथ में उनका विकास भी होता है|
आँखों के लिए
असमय ही कुछ लोगो को आँखों में कम दिखाई देने लगता है यानी की उनकी आँखों की रौशनी कम होने लगती है| ऐसे लोगो को रोजाना टमाटर के जूस का सेवन करना चहिये जिससे उन्हें आराम मिलेगा|
बालों के लिए
अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए है तो आप नहाने के बाद बालों में टमाटर का रस लगायें और दस मिनट बाद इसे धो दें| आप देखेगे की आके बालों में धीरे धीरे चमक आने लगती है|
सुगर कम करे
इसमें पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है| इसके सेवन से आपके शरीर में सुगर की मात्रा नहीं बढती है|
यह भी पढ़ें-
इनफर्टिलिटी और कैंसर का इलाज़ करने के लिये किया जाता है फायर थेरेपी का इस्तेमाल!