महेंद्र सिंह धोनी के बाद विराट कोहली ने टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा बखूबी संभाला है। विराट ने अपना करियर एमएस धोनी की कप्तानी में ही शुरू किया था। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को आईसीसी के बड़े से बड़े टूर्नामेंट्स में ना सिर्फ विजय दिलायी बल्कि टीम को लंबे समय तक नंबर 1 बनाये रखा। भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी के लिए विराट कोहली क्या विचार रखते है ? उन्होंने यह इंस्टाग्राम लाइव सेशन में बताया।
बता दे विराट कोहली ने धोनी के बाद 2014 में टेस्ट और 2017 में सीमित ओवर की टीम की कमान संभाली। भारत के दूसरे सबसे सफल ऑफ स्पिनर आर अश्विन से इंस्टाग्राम पर बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने कभी टीम इंडिया का कप्तान बनने के बारे में सोचा भी नहीं था। उन्होंने कहा कि कप्तान बनने से पहले वह हर मैच में धोनी के साथ रणनीतिक चर्चाएं किया करते थे। उस समय धोनी उनसे काफी चीजों की मना भी किया करते थे।
कोहली ने कहा कि उन्हें लगता था कि धोनी उनमें विश्वास रखते थे और संभवतया यही वजह रही कि मेरे कप्तान बनने में काफी हद तक उनका बड़ा योगदान रहा है। कोहली के अनुसार धोनी के लिए ऐसा हो ही नहीं सकता कि वह सेलेक्टर्स के पास जाए और उनसे कहे कि इसे कप्तान बना दो। इसके लिए उन्हें खिलाड़ी को पहचानने और फिर उसे तैयार करने की जिम्मेदारी लेनी होती है। कोहली ने कहा धोनी का उन पर आठ-नौ साल के भरोसे ने बड़ा रोल निभाया।
यह भी पढ़े: तापसी पन्नू की दादी का निधन, कहा-मेरी बीजी आज चली गईं एक खालीपन छोड़कर
यह भी पढ़े: प्रवासी मजदूरों की व्यथा पर बन रही है फिल्म ‘द वॉक’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, लीड रोल में है राहुल रॉय