शरीर के फिट रहने में नींद की बहुत बड़ी भूमिका है। एक व्यक्ति को औसतन 7-9 घंटे की नींद लेना आवश्यक होता है। यदि आप देर रात को सोते हैं और सुबह जल्दी उठ जाते हैं तो यह तनाव का कारन हो सकता है। इससे सेहत भी बहुत ज्यादा प्रभावित होती है। नियत समय पर सोना और जगना सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। जरूरत से कम सोना और जरूरत से ज्यादा सोना दोनों ही सेहत के लिए बहुत खतरनाक हैं। इसलिए संतुलित नींद लेना जरुरी है। वैसे तो नियत समय पर सोने पर्याप्त और सबसे अच्छा होता है। आइये जानते हैं कि किस उम्र के व्यक्ति के लिए कितने घंटे की नींद की आवश्यकता होती है।
-नवजात (3-11 माह): कम से कम 14-15 घंटे की नींद आवश्यक है। छोटे बच्चे -(12-35 माह): 12-14 घंटे की नींद।
-बच्चे (3-6 साल): 11-13 घंटे की नींद आवश्यक है।
-स्कूली बच्चे: (6-10 साल) : 10-11 घंटे की नींद आवश्यक है।
-किशोर (11-18 साल) : 9.25 घंटे की नींद।
-व्यस्क : औसतन 8 घंटे की नींद आवश्यक है।
-बुजुर्ग वयस्कों को इससे थोड़े कम की जरूरत होती है।