इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को अब राजनीति के मैदान पर उतरने का प्रस्ताव मिला है। उन्हें यह ऑफर भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया है। स्वामी ने कहा है कि धोनी को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में हाथ आजमाना चाहिए।
भाजपा नेता ने उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘एमएस धोनी ने क्रिकेट से संन्यास लिया है बाकी चीजों से नहीं। उनकी क्रिकेट के मैदान में बाधाओं से लड़ने और टीम के प्रेरक नेतृत्व वाली काबिलियत की सार्वजनिक जीवन में जरूरत है। उन्हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।’
M. S. Dhoni is retiring from Cricket but not from anything else. His talent-to be able to fight against odds and his inspiring leadership of a team that he has demonstrated in cricket is needed in public life. He should fight in LS General Elections in 2024.
— Subramanian Swamy (@Swamy39) August 16, 2020
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। उनके इस फैसले से चाहने वाले काफी निराश दिखे। हालांकि, धोनी इस साल दुबई में आयोजित होने जा रहे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर कप्तान खेलते दिखाई देंगे।
यह भी पढ़े: LAC पर चीन को उसी की भाषा में जवाब देने को तैयार भारतीय सेना, नहीं चलेगी चालबाजी
यह भी पढ़े: सुनील गावस्कर ने बताई धोनी के अचानक से रिटायर होने की वजह, जानिये क्या…