नई दिल्ली: पालक से हम कई सारी चीजे बनाते है और इस्तेमाल अलग अलग व्यंजनों के लिए करते है| हालाँकि पालक सबको पसंद नहीं होती है लेकिन इन फायदों के बाद हर कोई उसे खाने लग जाएगा-
खून की कमी
पालक में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है और इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है| अगर आपको एनीमिया जैसी बीमारी या फिर शरीर में हेमोग्लोबिन की कमी है तो आप पालक का सेवन करें|
गर्भवस्था में
इस दौरान महिलाओ के शरीर को फोलिक एसिड की बहुत अधिक जरूरत होती है जिसकी प्राप्ति पर्याप्त मात्रा में पालक से हो जाती है| गर्भवस्था में महिलाओ को इसका सेवन जरूर करना चहिये|
शरीर को मजबूत बनाये
पालक खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है और असमय होने वाली बिमारियों से छुटकारा मिलता है|
बालो के लिए
इन्हें बालो के गिरने की समस्या होती है वो पालक का सेवन करें क्योकि इससे बालों में मजबूती आते है और वो घने भी बनते है|
मसल्स बनाये
स्वीडन में हुए एक शोध में सामने आया है की पालक खाने मसल्स मजबूत बनती है और शरीर में मजबूती आती है| पालक के सेवन से मसल्स में शक्ति बढती है
यह भी पढ़ें-
खाएं अंजीर और पाएं इन समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा