स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल कई प्रकार के व्यजंनों में होता है। वैसे तो इसे खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद होता है लेकिन वहीं यह स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही लाभकारी माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसे खाने के कुछ बेमिसाल फायदें-
- बेहतर जीवन जीने के लिए इम्युन सिस्टम का बेहतर होना बेहद आवश्यक होता है और इसे बेहतर बनाने में स्ट्राबेरी काफी मददगार होता है। विटामिन बी और सी के गुणों से भरपूर स्ट्रॉबेरी न सिर्फ इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है बल्कि इससे दिनभर आपके शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। अगर आप लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं तो भी आपको स्ट्रॉबेरी का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसमें मौजूद एंजाइम आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होता है जोकि आंखों को मोतियाबिंद से बचाता है। इसलिए रोजाना 1 स्ट्रॉबेरी का सेवन जरूर करें।
- मधुमेह के रोगियों को भी इसे खाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। यहां तक कि यह उनके लिए लाभदायक ही होते हैं। स्ट्रॉबेरी में ऐसे घटक होते हैं जोकि डायबिटीज के मरीजों के ग्लूकोज लेवल पर अच्छा असर डालते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी का सेवन टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम करता है।
शुगर की बीमारी से ऐसे पाएं निजात