पश्चिम बंगाल के अमता में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रशासन ने इस मैदान की अनुमति नहीं दी। यहां से 10 किलोमीटर दूर हमारा हेलीपैड बनाया गया।
TMC ने मैदान और हेलीपैड बंधक बना दिया। इनकी बंधक बनाने की जो प्रवृत्ति है 2 मई के बाद उन सब की वसूली हो जाएगी।
योगी आदित्यनाथ ने कहा – बहन-बेटियों के सुरक्षा की व्यवस्था होगी। जो शोहदे आज बहन- बेटियों की इज्जत पर हाथ डालने का काम कर रहे हैं, भाजपा की सरकार आने दीजिए आप देखना इनकी क्या दुर्गति होती है।
टीएमसी इस पर चुप रहती है। भाजपा की सरकार आने दीजिए ये गुंडे कहीं नजर नहीं आएंगे।
यह भी पढ़ें:
लेफ्ट के हमारे मित्रों और भाजपा में कोई अंतर नहीं है: राहुल गांधी