दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इससे आपका पेट ठंडा रहता है और यह खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है।
- दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, लैक्टोज, आयरन तथा फासफोरस जैसे तत्व होते हैं जो शरीर को तंदुरूस्त बनाने में मदद करते हैं।
- दही हर तरह के संक्रमण को समाप्त करने में मदद करता है। अगर आपको किसी भी तरह का संक्रमण है तो दही का सेवन जरूर कीजिए।
- चेहरे पर दही लगाने से चेहरे मुलायम हो जाता है और चेहरे पर चमक भी बढ़ जाती है।
- इसका सेवन करने से शरीर को काफी ठंडक मिलती हैं। इसे आप लस्सी के रूप में भी पी सकते हैं।
- इसमें कैल्शियम की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है तथा जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।
- अगर आपको कब्ज की परेशानी हैं तो दही में अजवाइन डाल कर खाने से कब्ज की परेशानी दूर हो जाती है।