आलू के छिलके में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभदायक होते है। आलू से छिलका निकालने पर इसमें फाइबर तथा दूसरे न्यूट्रीएंट्स की मात्रा 90 फीसदी तक कम हो जाती है। चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में..
—इसके छिलके में अत्यधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसके अलावा भी आलू में मौजूद तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होते है।
—आलू का सेवन करने से वजन बढ़ता है लेकिन इसे छिलके सहित सेवन करने से वजन कम होता है। इसके छिलकों में कम मात्रा में फैट पाया जाता है जो वजन को कम करता है।
—आलू के छिलके में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जोकि कैंसर से बचाते है। इसके अलावा इसमें मौजूद एसिड कैंसर होने की संभावना को कम करते है।
—अगर स्किन के जलने पर आलू के छिलके को लगाएं। इससे दर्द से काफी आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें-
जानिए कैसे करोड़ों लोग है अवसाद के शिकार