नयी दिल्ली, (एजेंसी/वार्ता): आजाद भारत सनातन संघ (आभास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनराज गिरी ने आयोजित ‘अटल आजाद स्मृति सम्मान’ समारोह के अवसर पर कहा कि आधुनिक युवाओं को प्राकृतिक संसाधनों का दोहन नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए और इसके प्रति समाज को भी जागरूक करते रहना चाहिए।
श्री गिरी ने संस्थान के कार्यप्रणाली के बारे में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि देश की भावी पीढ़ियों को प्राकृतिक संसाधन हमेशा मिलता रहे इसके लिये हमें हमेशा सचेत रहना होगा।”
‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अवसर पर आजाद भारत सनातन संघ के तत्वाधान में गुरुवार को दिल्ली में ‘अटल आजाद स्मृति सम्मान समारोह एवं राजनीति के शिखर पुरुष अटल’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आजाद भारत सनातन संघ के कार्यकर्ताओं ने ‘पानी पेड़ एवं पहाड़ बचाओ और आजाद भारत को सनातन-समृद्ध बनाओ’ का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. विजय सोनकर शास्त्री ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के साथ बिताए हुए लम्हों को याद किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुदेश वर्मा, दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की पोती अंजली मिश्रा और चंद्रभूषण सिंह ने भी युवाओं को संबोधित किया। एन.सी.सी की छात्राओं ने महिला सशक्ति करण की मिशाल प्रस्तुत की।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा करने वाले कई विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अम्बुज तिवारी, संजय गिरि, दिनेश तिवारी, भरत, मानवेद्र, सीता राम, गिरीश निशाना, और मनोज जैसे भारी संख्या में युवा वर्ग मौजूद रहे।
-(एजेंसी/वार्ता)
यह भी पढ़ें : – ये आहार आंखों के लिए बेहद जरूरी, सेवन करने से मिलेंगे अनगिनत फायदे!